Skip to main content

Ek swaal...

(Shreeyakatyalphotography) 

किसी को उठा के,
नींद से जगा के,
किसी को तुम प्यार करना सिखा के,
कैसे गिरा सकते हो ?
कैसे उसे सदा के लिए सुला सकते हो ?
दिल में ढेरों उम्मीदें सजा के,
कुछ अनकही सी बातें सुना के,
कैसे तुम एक पल में उसके दिल की आवाज अनसुनी कर सकते हो ?
कैसे तुम सालों साल दिल्लगी निभा के,
एक मिनट में एक प्यारी सी जिंदगी का गला घोट सकते हो ?
हमने तो सुना था नेक है जिसके इरादे,
खुदा के करीब रहते हैं वह इंसान,
सच्चा है जिसका प्यार,
वह बंदा है भगवान!
फिर क्यों ? क्यों आज कुछ ऐसा है हाल
की विश्वास मोहब्बत पर करने से पहले
उठते हैं ज़हन में हजारों सवाल ?
क्या इतना सस्ता बिकता है बाजार में यह सच्चा प्यार ?
क्यों जीत रहा है आज हमारे अंदर का वह मतलबी शैतान
और हो रही है आज इंसानियत की हार ?

Comments

  1. Mam aapna kya lines banai hai wow love ki defination koi aapse sekha mam lakin mera bhi kahana hai jab jisse love nibhana nhi aata jisse replationships nhi pata kaisa nibhata hai usse aapna kareeb hi mat aana de kyuki woh aapni zindagi bhataar bana na ka liya aata hai mam woh love pa kaala dhabaha hai mam love bhut pyari cheej hai ab aap bhai bhen lalo mummy papa acha relationships mam marke bhi zinda rahata hai and mam aap 1 min 1 sec main toot jaate hai relationships jisse nhi aata bana na mam. Main aagar aaunga bhi toh aapna relationship main marke bhi yaad rakha jaya aaisa banaunga mam because i respect girls and salute to the women power. Beacause kahawat hai hur mard ka peecha aurat ka haath hota hai jo bhi kaha hai true hai and mam mera relationship bilkul pure like shiva and parvati.😊😊😘😊😄

    ReplyDelete
  2. Once again u make me speechless 😍

    ReplyDelete
  3. Nice lines....It's true now a days.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Kya paisa hi sab kuch hota hai?

Kya hai paisa apke liye? Rishton se zyada? Kya krta hai ye humesha sath nibhane ka waada? Khushiya deta hai ye? Kya isne apke ansoo peeye? Kya hai paisa doston apke liye...

मां, हमेशा तुम मेरे पास, हमेशा मेरे साथ ही रहना...

जिंदगी में हम चलते हैं, कभी रुकते हैं, गिरते हैं, तो कभी संभलते हैं! पर हर खुशी में तुम्हें ही गले लगाते! मुश्किलों में तुम्हारे आंचल में आकर कहीं छुप जाते! क्या अच्छा है, क्या है बुरा, सब जान तुमसे ही तो पाते! अपने आशीर्वाद का हाथ सदा सर पर रखना, दुआ हमेशा मेरी सफलता की करना! मेरी मां, जब लड़खड़ाए कदम मेरे, कर देना तुम जिंदगी से दूर सारे अंधेरे! नई रोशनी दिखाना मुझे, देखूंगी मैं तुम्हारी आंखों से सवेरे! बस यही है कहना, बस इतना ही है कहना, मां, हमेशा तुम मेरे पास, हमेशा मेरे साथ ही रहना. -श्रीया कत्याल 

Masoom Dil