Skip to main content

ए खुदा!


ए खुदा 

तूने भेजा मुझे यहां इंसान बनाके,
मासूमियत और जिंदादिली सिखाके!
जीना तो हर लमहे को खुलकर,
खुशियों हर गली में थी बांटनी,
क्योंकि जाना था कई मुस्कुराहटें फैलाके,
क्योंकि जाना था तुझसे किया हर वादा निभाके!
यहां आई तो पता चला इंसान तेरे बुरी तरह उलझे पड़े हैं
यह तो जिंदगी को समझने में लगे हैं!
इन्हें खुशियों से अपनी झोली नहीं
पैसो से अपनी जेबे हैं भरनी,
दिल किसी का चूर-चूर ही क्यों ना हो जाए,
इन्हें तो बस अपने ही मन की है करनी!
आगे निकलने की दौड़ में
कितना कुछ यह पीछे छोड़ते जा रहे हैं,
रुपया और रुतबा कमाकर भी
कितना वक्त और कई अनमोल रिश्ते यह गवा रहे हैं!
ए खुदा, रोता है मेरा दिल यह सब देख कर यहां
अनसुना कर देते हैं यह सब जो मैंने इनसे कहा!
माफी चाहती हूं तुमसे किया वादा अब मैं नहीं निभा पाऊंगी, समझ नहीं आता कि तेरे इस बहके हुए,
उलझे हुए इंसान को
मैं नाचीज अब कैसे समझाऊंगी!

Comments

Popular posts from this blog

Kya paisa hi sab kuch hota hai?

Kya hai paisa apke liye? Rishton se zyada? Kya krta hai ye humesha sath nibhane ka waada? Khushiya deta hai ye? Kya isne apke ansoo peeye? Kya hai paisa doston apke liye...

मां, हमेशा तुम मेरे पास, हमेशा मेरे साथ ही रहना...

जिंदगी में हम चलते हैं, कभी रुकते हैं, गिरते हैं, तो कभी संभलते हैं! पर हर खुशी में तुम्हें ही गले लगाते! मुश्किलों में तुम्हारे आंचल में आकर कहीं छुप जाते! क्या अच्छा है, क्या है बुरा, सब जान तुमसे ही तो पाते! अपने आशीर्वाद का हाथ सदा सर पर रखना, दुआ हमेशा मेरी सफलता की करना! मेरी मां, जब लड़खड़ाए कदम मेरे, कर देना तुम जिंदगी से दूर सारे अंधेरे! नई रोशनी दिखाना मुझे, देखूंगी मैं तुम्हारी आंखों से सवेरे! बस यही है कहना, बस इतना ही है कहना, मां, हमेशा तुम मेरे पास, हमेशा मेरे साथ ही रहना. -श्रीया कत्याल 

Masoom Dil